📍 Sapna Sangeeta Rd., Indore☎ +91 63720 62915
HomePilesFistulaFissureKsharsutraOnline ConsultBlogContactBook Consultation
Home › Blog › क्या Kshar Sutra उपचार दर्दनाक होता है? पूरी सच्चाई जानिए

क्या Kshar Sutra उपचार दर्दनाक होता है? पूरी सच्चाई जानिए

जब किसी को पाइल्स (बवासीर), फिस्टुला या फिशर की समस्या होती है, तो सबसे पहला सवाल यही आता है – 👉 “क्या इलाज में बहुत दर्द होगा?” खासतौर पर जब बात Kshar Sutra treatment की...

जब किसी को पाइल्स (बवासीर), फिस्टुला या फिशर की समस्या होती है, तो सबसे पहला सवाल यही आता है – 👉 “क्या इलाज में बहुत दर्द होगा?” खासतौर पर जब बात Kshar Sutra treatment की होती है, तो मरीजों के मन में डर और गलतफहमियाँ रहती हैं। इस ब्लॉग में हम आपको आसान शब्दों में समझाएंगे कि Kshar Sutra उपचार कितना दर्दनाक होता है और असल अनुभव क्या कहता है।

Kshar Sutra उपचार क्या है?

Kshar Sutra एक प्रमाणित आयुर्वेदिक उपचार है, जिसका उपयोग वर्षों से पाइल्स फिस्टुला फिशर जैसी गुदा संबंधी समस्याओं के इलाज में किया जा रहा है। इस उपचार में एक औषधीय धागा इस्तेमाल किया जाता है, जिसे प्रभावित हिस्से में लगाया जाता है। यह धागा धीरे-धीरे खराब टिश्यू को खत्म करता है और साथ-साथ घाव को भरने में मदद करता है।

👉 यह इलाज बड़ी सर्जरी की तरह नहीं होता और अधिकतर मामलों में OPD में ही किया जाता है । अधिक जानकारी के लिए आप Dr Haldar’s Piles Clinic की वेबसाइट भी देख सकते हैं।

क्या Kshar Sutra treatment में दर्द होता है?

सीधा जवाब है – न ज्यादा दर्द, न असहनीय तकलीफ। इलाज के समय इलाज करते समय local anesthesia दिया जाता है, जिससे प्रक्रिया के दौरान तेज दर्द नहीं होता । ज्यादातर मरीजों को सिर्फ हल्का-सा दबाव या असहजता महसूस होती है।

जब यह इलाज Dr Pranab Haldar जैसे अनुभवी डॉक्टर द्वारा किया जाता है, तो पूरी प्रक्रिया आरामदायक और सुरक्षित रहती है।

इलाज के बाद दर्द कैसा रहता है?

इलाज के बाद शुरुआती 2–3 दिनों में: हल्का दर्द जलन बैठने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। लेकिन यह दर्द सहन करने योग्य होता है और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं से आसानी से कंट्रोल हो जाता है। 👉 अधिकांश मरीज 1–2 दिन में अपनी नॉर्मल दिनचर्या में वापस आ जाते हैं।

क्या यह दर्द सर्जरी से ज्यादा होता है?

बिल्कुल नहीं। असल में: लेज़र या ओपन सर्जरी में ज्यादा कट ज्यादा दर्द ज्यादा रिकवरी टाइम होता है। जबकि Kshar Sutra उपचार में कट बहुत कम होता है शरीर खुद-ब-खुद हील करता है और दोबारा बीमारी होने की संभावना भी कम रहती है इसीलिए कई मरीज सर्जरी की बजाय यह आयुर्वेदिक विकल्प चुनते हैं।

Kshar Sutra उपचार किन मरीजों के लिए सही है?

यह इलाज उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है: जिनको बार-बार पाइल्स की समस्या होती है जिनमें फिस्टुला सर्जरी के बाद दोबारा हो गया हो जो सर्जरी से डरते हैं या लंबा बेड-रेस्ट नहीं लेना चाहते ऐसे मामलों में डॉ. प्रणब हलदार द्वारा किया गया उपचार सुरक्षित और प्रभावी साबित होता है।

कब तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें?

अगर इलाज के बाद: बहुत तेज दर्द ज्यादा ब्लीडिंग बुखार या सूजन बढ़ती जाए तो देर न करें और तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। निष्कर्ष (Conclusion) अगर आपके मन में यह डर है कि “Kshar Sutra treatment बहुत दर्दनाक होगा” , तो आप निश्चिंत रहें। 👉 सही डॉक्टर और सही मार्गदर्शन में यह इलाज कम दर्द वाला, सुरक्षित और लंबे समय तक राहत देने वाला होता है।

यदि आप पाइल्स, फिस्टुला या फिशर से परेशान हैं, तो Dr Haldar’s Piles Clinic में Dr Pranab Haldar से सलाह लेकर सही उपचार का निर्णय ले सकते हैं।

Get Expert Ayurvedic Care

Book a consultation with Indore's award-winning ano-rectal specialist today.

Book Your Consultation →
Dr. Pronab Haldar, Ayurvedic ano-rectal specialist, Indore
Medically reviewed by Dr. Pronab Haldar
B.A.M.S., MD (Ayurveda), PhD (Ayurveda) — Ayurvedic Ano-Rectal (Proctology) Specialist, Indore · 18+ years’ experience
🏆 Bhushan Puraskar Awardee · Excellence Award for Piles Care (2022)
Verify credentials & full profile →
For general information only; not a substitute for professional medical advice. Please consult Dr. Haldar for diagnosis and treatment.
💬 ☎
☎ Call Now💬 WhatsApp